अलीगढ़ में दरोगा शादी से 7 दिन पहले सस्पेंड SSP से सिपाही बोली- मुझे अश्लील मैसेज भेजता है अकेले मिलने के लिए बुलाया

अलीगढ़ में दरोगा शादी से 7 दिन पहले सस्पेंड: SSP से सिपाही बोली- मुझे अश्लील मैसेज भेजता है; अकेले मिलने के लिए बुलाया

अलीगढ़ में एक दरोगा शादी से सात दिन पहले संस्पेंड कर दिया गया। एक महिला सिपाही ने दरोगा के खिलाफ SSP नीरज कुमार जादौन से शिकायत की है। आरोप लगाया कि दरोगा कई दिनों से परेशान कर रहा है। उसे अश्लील मैसेज भेजता है। अकेले में मिलने के लिए बुलाता है।

SSP ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं,दरोगा ने शिकायत को अपने खिलाफ साजिश बताया। उसका कहना है कि महिला सिपाही ने जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो झूठे हैं। उसे फंसाया जा रहा है। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *