
मेरठ बहसूमा के रामराज में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां प्रेम प्रसंगों के चलते प्रेमी को गोलियों से भूना सरे बाजार पति ने अपनी पत्नि के साथ रह रहे पत्नि के प्रेमी को गोलियों से भूनने के बाद हत्यारे पति ने सोशल मीडिया पर खुद की वीडियो वायरल कर हत्या करना स्वीकार किया है,बता दें की बुधवार की दोपहर रामराज की गोविंदपुरी कालोनी के रहने वाले सुरेंद्र उर्फ सुनील दुल्ला नहर के पास स्थित अपने खेत बाइक पर सवार होकर बाजार में कुछ सामान खरीदने आया था,लेकिन जैसे ही सुरेंद्र सनातन धर्म मंदिर के पास पहुंचा तभी पीछे से आये हमलावर ने सुरेंद्र को घेरते हुए ऐलान किया की इस साले ने मेरी पत्नि को रख रखा है आज इसका कोई भी हिमायती इसे बचा नहीं पायेगा,इतना कहकर बाइक सवार ने सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें सुरेंद्र को सिर व कमर के निचले हिस्से में तीन गोलियां लगने से उसकी मौका ए वारदात पर ही मौत के हो गई, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर सरेआम फरार हो गया,हमलावर के हौसले यहीं नहीं रुके सरेआम हत्त्या करने के तुरंत बाद चलती बाइक पर अपनी वीडियो बनाकर हमलावर द्वारा वायरल की जाती है जिसमें वो कहता सुनाई पड़ रहा है की तीन गोली मारकर मैंने मेरी पत्नि के आशिक को मौत के घाट उतारा है इसमें मेरे घर वालों या किसी और का कोई दोष नहीं है वीडियो बनाने वाला हत्यारा यहीं नहीं रुका उसने वायरल वीडियो में ही हथियार दिखाते हुए हथियारों को नहर में फेंकने व वीडियो को बहसूमा थाने तक पहुंचाने और वायरल करने को भी कहा,हत्त्या के बाद खुद वीडियो बनाकर वायरल करने व पुलिस के इकबाल को चेतावनी देने जैसी इस जघन्य घटना ने अनेकों सवाल खड़े कर दिये हैं.
मृतक की फाइल फोटो
बाइट एस पी देहात
