अलीपुर थाना क्षेत्र दरोगा का सिर फट गया और वह गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, सिपाही का हाथ टूट गया है।अलीपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर शराब ठेके के पास मंगलवार की रात 10 बजे के करीब 8 से 10 की संख्या में युवक पटाखा फोड़ रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे। इस पर शराब ठेके के लोगों ने अलीनगर पुलिस को सूचना दी मौके पर अलीपुर थाना के हलका इंचार्ज एसआई दिनेश सिंह और कांस्टेबल अनिल यादव मौके पर पहुंचे और युवकों को मना किया। यह युवकों को हटाकर लौट ही रहे थे कि पीछे से 8 से 10 की संख्या में युवकों ने हमला कर दिया और लाठी डंडे से दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें दरोगा दिनेश सिंह का सिर फट गया है और उनकी हालत गंभीर है उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है वहीं कांस्टेबल अनिल यादव का हाथ टूट गया है और उनका भी इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
