शिक्षक खुदकुशी मामला: निलंबित BSA शालिनी श्रीवास्तव समेत दो पर 10-10 हजार का इनाम

गोरखपुर–देवरिया शिक्षक खुदकुशी प्रकरण में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए इनाम घोषित कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपित मामले के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। SSP के निर्देश पर चार टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि शिक्षक की खुदकुशी के मामले में इन दोनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। इसी के चलते गोरखपुर के गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *