ग्रीन वैली स्कूल में मनाया गया विदाई समारोह-बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम


कंकर खेड़ा। नेशनल हाईवे 58 लाला मौहम्मदपुर स्थित ग्रीन वैली स्कूल में बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परी, गुंजन, कनिष्का, नव्या बंसवाल, वंश, वासु व विवान ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कर्नल विनय मालिक ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान परी, गुंजन, कनिष्का, अवनी, नव्या बंसवाल, वंश, अवनी सिंह, प्रांजना पाल, वासु व विवान ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्या सुनीता मलिक ने
कहा कि यह पल खुशी के साथ-साथ गमगीन करने वाला भी है, क्योंकि छात्रों को हमने अन्य स्कूलों के मुकाबले बेहतर शिक्षा प्रदान की है। उप-प्रधानाचार्या अमरीश तोमर ने कहा कि हमने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी रोपित किए हैं। यह पल खुशी के साथ-साथ गमगीन करने वाला भी है, क्योंकि छात्रों को हमने अन्य स्कूलों के मुकाबले बेहतर शिक्षा प्रदान की है। विदाई समारोह में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान प्रिया कौशिक, अनु तोमर, बजमी, रेखा सिंह ओर प्रिया पाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *