जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. ने संगठन से जुड़ी महिला पत्रकारों को सम्मानित किया और पत्रकारिता में उनके योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बोलते हुए, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं और समाज को जागरूक करने में महिला पत्रकार सराहनीय योगदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए जिला प्रेस क्लब मजबूती से आवाज उठाएगा।

महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें। कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि महिला पत्रकारों का योगदान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर अशोक पांडे, मोहन राजा, जीशान मलिक, दीपक झा, विजय कुमार बंसल, विजय प्रजापति, गुलजार उमर, राजेश वर्मा, सुमित कुमार वर्मा, सागर कुमार, नरेशचंद्र सेमवाल, गणेश भट्ट, सरविंदर कुमार, नरेश मित्तल, रोहित वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, दीपक झा, मोहम्मद काशिफ सुल्तान, शिप्रा अग्रवाल, अवधेश, उपासना तेश्वर, नदीम सलमानी, रितिक कुमार, संदीप गुप्ता, संजय बंसल, कुणाल शर्मा, जैनुल अंसारी, वंश शर्मा, भानू पंडित, फुरकान अंसारी, मुस्कान राजपूत, मुमताज आलम खान, मुनव्वर कुरैशी, सनोज कश्यप, प्रखर कश्यप, सद्दाम हुसैन, केशव चौहान, रुचि डोलिया सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *