सरधना के ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यूपी पुलिस के कांस्टेबल की बहन पर उसके ही बहनोई ने घर में घुसकर छुरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले आराम से पानी पीता रहा, फिर अचानक अंटी से छुरी निकालकर महिला पर कई वार कर दिए। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इतना ही नहीं, आरोपी मासूम बच्चों की तरफ भी दौड़ पड़ा।
शोर सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वारदात में इस्तेमाल छुरी भी बरामद कर ली गई है।
