
पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी के निकट परिवेक्षण मे आगामी कावड़ व उर्स मेला के दृष्टिगत बाहरी लोगो के सघन सत्यापन व आपराधिक घटनाओ की रोकथाम तथा आपराधिक/संदिग्ध व्यक्तियों पर लगाम लगाने के लिए।
थाना कलियर क्षेत्र मे आज दिनांक 07.07.2025 को झुग्गी झोपडी व रिहाईशी ईलाको में निवासरत होटल ढाबे व मकान मालिकों और बाहरी संदिग्ध व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, के सत्यापन हेतु पुनः सघन अभियान चलाया गया।
थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा सघन सत्यापन अभियान के दौरान 04 अलग-अलग पुलिस की टीमों के द्वारा 12 होटल व करीब कुल 230 लोगो का सत्यापन किया गया। तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले एक भवन स्वामी द्वारा किरायेदार का सत्यापन ना कराये जाने पर कोर्ट का चालान काटा गया।

आपको बता दे कि इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया।साथ ही फड, ठेली, मोटर मैकेनिक, गैराजो में काम करने वाले व्यक्तियो व कबाडियों को भी अपना-अपना सत्यापन करने क़े निर्देश दिए गए।
कार्यवाही का विवरण-
1- कुल 01 भवन स्वामी के 01 कोर्ट चालान
2-अतिक्रमण करने वाले फड,फेरी वालो के पुलिस अधि0 के तहत 25 चालान शुल्क 6250/-रूपये
पुलिस टीम मे शामिल-
1-रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष थाना पिरान कलियर
2- व0उ0नि0 बी0एस0 चौहान थाना पिरान कलियर
3- उ0नि0 उमेश कुमार थाना पिरान कलियर
4- अ0उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान थाना पिरान कलियर
5-अ0उ0नि0 इमामुद्दीन थाना पिरान कलियर
मय समस्त फोर्स थाना पिरान कलियर
