
पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)पुलिस प्रशासन की मुस्तेहेदी में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन रजियाल्लहु अन्हू और उनके 72 जानिसार शहीदों की याद में ताजियों और अखाड़ों का जुलूस पिरान कलियर के मुख्य बाजारों से होते हुए इमाम साहब दरगाह स्थित करबला पहुंचा जहां पर ताजियों को सुपुर्द -ए -खाक कर हाफिज सईद साबरी द्वारा जिक्र -ए -हुसैन किया गया और खत्म शरीफ व दुआ कराई गई।
रविवार को श्रद्धा और आस्था के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में ढोल-ताशों की गूंजे या हुसैन क़े नारे।ताजियादार सिर पर छोटी-छोटी ताजिया उठाए हुए, “नारा-ए-तकबीर” और “या हुसैन” के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। उनके साथ कलाकारों ने ढोल-ताशे बजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने भी लाठी चलाकर अपनी श्रद्धा और जोश प्रकट किया।
अकीदतमंदों ने बड़े स्तर पर करबला के शहीदों के लिए वो चाहे अमीर हो या गरीब सभी ने दिल खोलकर लंगर वे छबील लगाकर जगह-जगह नियाजों नजर खाना शरबत और करबला में रोजा अफतार का माकूल इंतजाम किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर पंचायत के चारों गांव के अकीदत मंद मौजूद रहे।
