थाना पिरान कलियर ने चोरी के वजनी करीब ढेड कुन्तल 02 बीम लोहा व लोहा सरिया व मोबाईल सहित दबोचे दो शातिर चोर

हरिद्वार:पिरान कलियर(ज़ीशान मलिक) दानिश साबरी पुत्र राशीद इरशाद निवासी वर्ड न0-04 थाना पिरान कलियर शरीफ जनपद हरिद्वार द्वारा शिकायत दर्ज करायी कि रहमतपुर मे उनके द्वारा अपने आम के बाग की बॉउण्डरी का निर्माण कराया जा रहा था जंहा से दि0 7.07.2025 की रात्री मे अज्ञात चोरो द्वारा दो बीम लम्बाई करीब 8 फीट व 10 फीट मय दो अदद वजनी करीब 01 कुन्तल व लोहे की सरिया के टुकडे वजन करीव 40 किलो मय एक अदद मोवाईल फोन मैमसग कम्पनी को चोरी कर लिया है।

जिसकी सूचना पिरान कलियर पुलिस को दी गयी पुलिस टीम कुछ ही समय पश्चात मौके पर पंहुची ठोस पतारसी सुराग रसी व मुखबिर तंत्र मामुर करते हुये करते हुये पुलिस मय वादी के कर्मचारियो के द्वारा दोनो चोरो मय चोरी गये माल के पकड लिया है पुछताछ से दोनो ने अपना नाम (1) राहुल पुत्र इरशाद निवासी वार्ड न0-4 किलकिली सा नई बस्ती थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र-41 वर्ष (2) साहिद उर्फ विक्की पुत्र रियाजुद्धीन निवासी नई बस्ती पिरान कलियर थाना कलियर जिला हरिद्वार उम्र-35 वर्ष बताया इस सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 188/2025 धारा 303(2) BNS कायम व दर्ज किया गया बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS का ईजाफा करते हुये दोनो अभियुक्तगणो को मय बरामद माल के मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
(1) राहुल पुत्र इरशाद निवासी वार्ड न0-4 किलकिली सा नई बस्ती थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र-41 वर्ष
(2) उर्फ साहिद विक्की पुत्र रियाजुद्धीन निवासी नई बस्ती पिरान कलियर थाना कलियर जिला हरिद्वार
बरामद माल-
1-बीम लोहा 02 अदद वजनी करीब ढेड कुन्तल
2-लोहा सरिया वजनी करीब 40 किलो
-एक अदद मोबाईल सैमसंग
पुलिस टीम-
1-रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष थाना पिरान कलियर
2-का0 833 प्रकाश मनराल थाना पिरान कलियर
2-का0 529 इमरान थाना पिरान कलियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!