बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर बागपत मेरठ मोदीनगर की शुगर मिलो द्वारा बकाया भुगतान की जा रही लापरवाही का मुद्दा प्रमुखता से उठाया

सांसद जी ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि किसानों को बच्चों की फीस भरनी है, खरीफ फसल की बुआई करनी है, लेकिन भुगतान न मिलने से उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाली चीनी मिलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

दोघट क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग भी रखी, जिससे हमारे युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।

राइट सलावा कांवड़ मार्ग को चौड़ा और सुगम बनाने की मांग भी की, ताकि श्रावण मास में कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री जी ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *