
अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री कृष्ण सद्भावना पार्क, जे क्लस्टर में आयोजित हुआ, जहां विधायक चौहान ने मौलसरी के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह भावी पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल को अपना कर्तव्य समझना चाहिए।”
उन्होंने क्षत्रिय चेतना समिति को ऐसे जागरूकता अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर समिति के संरक्षक नरेंद्र चौहान, अध्यक्ष के.पी. सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश चौहान, संयोजक विचित्र सिंह चौहान, भारत भूषण चौहान समेत समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
साथ ही सद्भावना पार्क जे क्लस्टर के अध्यक्ष एन. मलिक, महामंत्री सुभाष सारस्वत, ए.एन. उपाध्याय, जय कुमार माहेश्वरी, वार्ड 1 के सभासद विरेंद्र अवस्थी, वार्ड 2 के पंकज चौहान और वार्ड 4 के हरिओम चौहान सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम में केवल पौधारोपण ही नहीं किया गया, बल्कि उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। समिति का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाना और हर नागरिक को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना है।
