मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मेरठ NH- 58 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं के साथ की पुष्पवर्षा

मेरठ से उत्तर प्रदेश
संजय चौधरी ब्यूरो चीफ
मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मेरठ NH- 58 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं के साथ की पुष्पवर्षा, हर साल की तरह इस बार भी की गई फूलों की बारिश, योगी आदित्यनाथ ने कहा युवा,बच्चे,महिलाएं बुजुर्ग, सब कावड़ लेकर चल रहे है जो सद्भाव की मिसाल है, सरकार ने, संगठनों ने पुख्ता व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को समस्या न हो, सामाजिक संगठनों ने भी पंडाल लगा कर पुख्ता व्यवस्था की है, श्रद्धा और भक्ति है जहां वहां कुछ लोग बदनाम करने का प्रयास कर रहे है, सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग बदनाम कर रहे है, कावड़ यात्रा में कुछ लोग उपद्रवी छुपे हुए है, उन्होंने कांवड़ियों से अपील की अपने बीच ऐसे लोगों को पहचाने और प्रशासन को इत्तिला करे, भोलेनाथ मंगल के देवता है,इस यात्रा में दूसरे की परेशानियों का भी ध्यान रखें, हमारा दायित्व बनाता है कि सब व्यवस्था का ध्यान रखे, शिव भक्त खुद स्वच्छता का ध्यान रखे, स्वयं कानून को हाथ में न ले और पुलिस को सूचना करे, उन्होंने कहा कि जिन्होंने कावड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया है उनकी सीसीटीवी हमारे पास हैं और उनके पोस्टर चस्पा करें और सख्त कार्यवाही होगी।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पिछली सरकार कावड़ यात्रा को नहीं होने देती थी, हमारी सरकार में होती है इसका सम्मान रखें…
बाइट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *