मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मेरठ NH- 58 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं के साथ की पुष्पवर्षा


थाना मवाना पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार। कब्जे से एक तमंचा नाजायज 315 बोर मय जिन्दा/खोखा कारतूस व एक मोटर साईकिल बरामद।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ डॉ. विपिन ताडा के कुशल निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मवाना के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.07.2025 को रात्रि में नहर पटरी स्थित भद्रकाली गेट के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान समय लगभग 20:45 बजे कुड़ी कमालपुर झाल से मवाना की ओर आने वाले मार्ग के मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल घुमाकर तेजी से भागने लगा एवं पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। *घायल अभियुक्त ने अपना नाम कैफ पुत्र जाकिर निवासी ऊंट वाली गली, मोहल्ला मुन्नालाल, थाना मवाना, मेरठ बताया।* अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि दिनांक 15.06.2025 को रात्रि लगभग 21:00 बजे उसने अपने साथियों 1-सुहैल उर्फ डेविल पुत्र जोन्टी उर्फ नौशाद निवासी डाकखाने वाली गली नियर नूरानी मस्जिद मोहल्ला मुन्नालाल, 2-असद उर्फ बल्लू पुत्र रियासत निवासी होली चौक मोहल्ला तिहाई, 3-आन उर्फ कुमैल जैदी पुत्र अशरफ निवासी होली चौक, मोहल्ला तिहाई, थाना मवाना के साथ मिलकर शिवनगर जुड्डी, मोहल्ला तिहाई निवासी सुनील पुत्र चेतराम (उम्र 37 वर्ष) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना मवाना पर मु0अ0सं0 294/25 धारा 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें मजरूब की दिनांक 18.07.2025 को इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर धारा को 103(1) बीएनएस में तरमीम किया गया था। उक्त अभियोग में अभियुक्त कैफ वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष समय से प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:
कैफ पुत्र जाकिर निवासी ऊंट वाली गली, मोहल्ला मुन्नालाल, थाना मवाना, मेरठ
बरामदगी का विवरण:
एक तमंचा .315 बोर एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस
एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 अनुराग सिंह थाना मवाना, मेरठ
उ0नि0 मनोज कुमार थाना मवाना, मेरठ
उ0नि0 सतेन्द्र कुमार थाना मवाना, मेरठ
हे0का0 राजकुमार थाना मवाना, मेरठ
का0 2546 महताब अली थाना मवाना, मेरठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *