प्रेमिका ने अपने साथियों संग मिलकर प्रेमी को लगाया ठिकाने,गला दबाकर की हत्या एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार रुड़की:(जीशान मलिक)13 अगस्त को चंद्रपुरी राणा चौक निवासी व्यक्ति ने अपने 18 वर्षीय बेटे के गायब होने के संबंध में दी गई शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में गुमशुदगी पंजीकृत की गई। गुमशुदा युवक दीपक दिनांक 10.08.2025 को समय करीब रात्रि 08.00 बजे घर से मोटर साइकिल लेकर निकला था लेकिन घर नहीं लौटा, मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला।

विवेचना के दौरान पाया गया कि गुमशुदा दीपक रावत का प्रेम प्रसंग मकतूलपुरी निवासी नाबालिग किशोरी के साथ चल रहा था। किशोरी दीपक से शादी करना चाहती थी, परन्तु दीपक के परिजनों ने दोनों की उम्र कम होने की वजह से रिश्ते के लिए मना कर दिया। युवती का सम्पर्क राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर नामक युवक से भी होना पाया गया जिस वजह से उन पर शक गहराया। पुलिस टीम ने जांच में पाया गया कि दीपक रावत द्वारा पिछले कुछ समय से शादी की बात को लेकर किशोरी से दूरी बनाना शुरु कर दिया। दीपक रावत किशोरी के साथ दोस्ती के दौरान कई बार सम्बन्ध बना चुका था। इसी दौरान किशोरी की दोस्ती गाजियाबाद निवासी अपनी मौसी के पड़ोसी राजा शर्मा से हो गई।

युवती के पूर्व प्रेम प्रसंग का पता राजा शर्मा को लगा तो उसने दीपक को फोन कर किशोरी से दूर रहने की चेतावनी भी दी।

इधर दीपक रावत युवती को लगातार सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डालने पर किशोरी द्वारा राजा शर्मा को बतायी गयी, जिस पर राजा शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक रावत को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक 10 अगस्त को युवती ने दीपक रावत को फोन कर उसे अपनी मौसी के घर मोदीनगर छोड़ने के लिए कहा। दीपक रावत अपनी मो0सा0 में युवती को बैठाकर मोदीनगर गाजियाबाद गया। सुभारती मेडिकल कॉलेज के पास राजा शर्मा अपने 02 दोस्तों के साथ स्कूटी पर मिले, जिन्हें युवती द्वारा अपनी मौसी का पड़ोसी बताया गया।

उक्त लोग दीपक रावत को अपने साथ लेकर छोटा हरिद्वार के पास नहर पटरी पर ले गये, जहां रात्रि के समय करीब रात्रि में 01.00 बजे राजा शर्मा व उसके साथियों द्वारा दीपक रावत की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे गंगा नहर में फेंककर दीपक रावत की मोटरसाइकिल को लेकर फरार हो गये। राजा शर्मा हत्या के बाद से लगातार मोदीनगर स्थित अपने घर से फरार था।जिसके विषय में जानकारी मिली कि राजा शर्मा अपने दोस्त के साथ मुम्बई चला गया है। वहीं 15अगस्त को किशोरी की निशादेही पर राजा के साथी मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

किशोरी व मोहसीन की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा दीपक रावत के शव को देहरा झाल थाना धौलाना जनपद हापुड़ उ0प्र0 से बरामद किया। मृतक दीपक रावत के शरीर का थाना धौलाना द्वारा पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
गिरफ्तार किशोरी निवासी मकतूलपुरी रुड़की कोतवाली गंगनहर व मोहसीन पुत्र मोबिन निवासी सीकरी कलां थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!