पिरान कलियर:मेला क्षेत्र में चला प्रशासन का पिला पंजा हटाया गया अवैध अतिक्रमण

हरिद्वार/पिरान कलियर:(जीशान मलिक) साबिर पाक के सालाना मेले की तैयारियों को लेकर दरगाह क्षेत्र में सोमवार की दोपहर को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई अवैध अतिक्रमण हटाया। इस दौरान दरगाह के मुख्य मार्ग,जीरो जोन और आस-पास में लगी अस्थायी ठेली ,रेडी, दुकानों को हटाया गया,और कुछ को स्वय हटाने के निर्देश दिए।इस दौरान कुछ दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

पिरान कलियर में स्थित दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स/मेला 24 अगस्त को चांद दिखाई देने पर शुरू हो जायेगा। मेले की तैयारियों के लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नयाब तहसीलदार धनीराम सैनी ,ईओ कुलदीप चौहान और दरगाह प्रबंधक ने दरगाह क्षेत्र के पहाड़ी बाजार ,तालाब किनारे ,जीरो जोन, पीपल चौक हज हाउस आदि स्थानों के सामने से जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटवाया।

साबिर पाक मेले में अतिक्रमण के कारण(जायरीनों)को आने-जाने में परेशानी हो होगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।अतिक्रमण हटने से रास्ते चौड़े हो जायेगे और श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।

तहसीलदार धनीराम सैनी ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा।ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरु कर दिया हैं और अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।किसी को अतिक्रमण नही करने दिया जाएगा।दरगाह प्रबंधक रजिया ने बताया कि उर्स/मेले में जायरीनो की सुविधा के लिए अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा हैं।

इस दौरान एसएसआई बबलू चौहान,लेखपाल गुलबसा,सुपरवाइजर इंतखाब आलम,राव सिकंदर हुसैन, राव सारिक नियाज़ी, हारून ,असलम,हेड कांस्टेबल जमशेद अली,पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *