एटा जिले की सदर तहसील में एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है

अलीगढ़ की एंटी करप्शन टीम ने पेशकार राजकुमार को रंगे हाथों पकड़ा।टीम ने अचानक छापेमारी कर पेशकार को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एंटी करप्शन टीम पेशकार को अपने साथ ले गई।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टीम पेशकार को किस थाने ले गई है। जांच अधिकारी मामले की आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!