रात की तेज बारिश से बढ़ा रतमऊ नदी का जलस्तर,सड़क पर आया पानी

हरिद्वार/पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर में स्थित रतमऊ नदी का रात की तेज बारिश से जलस्तर बढ़ जिसके कारण सड़क पर पानी आ गया राहगीरों को आवाजाही में हो रही है परेशानी।

आपको बताते चले कि बरसात के दिनों में घाड़ क्षेत्र की सोलानी, रतमऊ, सुकरो, कासरो समेत आधा दर्जन से अधिक नदियां कहर बरपाती है। नदियों में बाढ़ आने पर किसानों की जहां सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद होती है, वहीं तटबंध भी टूट जाते हैं। शुक्रवार रात को हुई बारिश की वजह से अब घाड़ क्षेत्र की नदिया उफान पर है। सोलानी नदी में भी जलस्तर बढ़ा है। इसके अलावा रतमऊ में भी पानी की रफ्तार बढ़ी है।जिसके कारण मार्ग पर पानी ही पानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *