
देहरादून:(ब्यूरो जीशान मलिक)परवल देवीपुर में नदी किनारे काम कर रहे 7 लोग अचानक तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, हादसे के दिन ही पांच शव बरामद हो गए थे, जबकि 18 सितंबर 2025 को शेष दो शव विकासनगर से मिले। मृतकों के परिजन संजय चमोली के धनेश्वरी फार्म, देवीपुर में ठहरे हुए हैं।
इस हादसे की जानकारी संजय चमोली ने युवा सेना शिवसेना के जिला अध्यक्ष रवि गैरोला को दी। सूचना मिलते ही रवि गैरोला अपनी पूरी टीम और परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को राशन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराकर मदद की।
रवि गैरोला ने कहा कि “पूरी युवा शिवसेना आपके साथ है, किसी भी हाल में आपको अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।”
मौके पर मदद और समर्थन देने वालों में बसंती देवी सकलानी, भोले बाबा, रितु सकलानी, अंजलि डंगवाल, मुकेश गैरोला, रंजीत सक्सेना, नीरज गैरोला, श्रेयांश नौटियाल, राधेश्याम भट्ट, हरीश रमोला (इंडियन आर्मी मंडुवाला), अंकित कुमार सकलानी, अनिल गुप्ता, अरविंद गोड, सुमित्रा, लोकेंद्र पांडे, कमला पंत, मुकुल कुमार, प्रमिला नौटियाल, प्रभुलाल गैरोला, अरुण गैरोला, आजाद गैरोला, दीपक पनौली, अमन कुमार, ललित पनौली, मनीष पनौली, अंकित राणा, गंगा चौधरी समेत अनेकों शिव सैनिक मौजूद रहे।
