एटीएम में लोहे की पत्ती लगाकर पैसे निकालने वाले तीन चोरों को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

हरिद्वार:(ब्यूरो जीशान मलिक)एटीएम में लोहे की पत्ती लगाकर लोगों के पैसे निकालने वाले तीन युवकों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में रविंद्र राणा शिवम व अन्य लोगों ने एक बैंक एटीएम से तीन शातिर युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। यह युवक एटीएम में लोहे की पत्ती लगाकर पैसा निकालने एटीएम में आते थे। आपको बता दे कि स्थानीय निवासी ATM से पैसे निकाले जाते थे। तो पैसे एटीएम से बाहर नहीं आ पाते थे,लोगों के जाने के बाद उक्त युवक एटीएम में जाकर पैसा निकाल लेते थे।तीनों शातिर युवकों को मौके पर पकड़े जाने के बाद लोगों की भारी_भीड़ मौके पर जमा हो गई।इस मामले की सूचना लोगो ने पुलिस को दी। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे चेतक कर्मी गोविंद तोमर और वीरेंद्र सिंह ने युवकों को हिरासत में लिया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

सूचना के बाद कोतवाली से पहुंचे चालक अनिल शर्मा और कांस्टेबल भूपेंद्र आरोपियों को कोतवाली ले गए। पूछताछ में तीनों युवकों ने अपने नाम जमाल पुत्र हुसैन अहमद निवासी जैनपुर झंझेडी, सलमान पुत्र मुन्तियाज निवासी पठान चौक लंढौरा और आदित्यपाल पुत्र स्वर्गीय मदनलाल मोहल्ला गढ़रियान मंगलौर बताया।

जिसमें जमाल ने बताया कि उसका दोस्त सलमान 2016 में लंढोरा में हुए बवाल के बाद जेल गया था। जहां उसकी मुलाकात लोनी निवासी आरिफ और अफरोज के साथ हुई। उन दोनों ने सलमान को एटीएम से पैसे निकालने का यह तरीका सिखाया। जेल से आने के बाद सलमान ने जमाल और आदित्य पाल को यह गलत कारनामा करना सिखाया।आरोपियों ने बताया कि इसके बाद वह रुड़की,भगवानपुर,झबरेड़ा मंगलौर आदि क्षेत्रों के कई एटीएम से इस प्रकार से पैसे निकाल चुके हैं। इसके साथ ही आदित्य पाल ने बताया कि मेरे माता पिता नहीं है। और मैं अपना खर्चा चलाने के लिए इस प्रकार की वारदात करने लगा। और मेरे पास पैसे रहने लगे। मैं अपना पालन पोषण अच्छे से करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!