
हापुड़ : दुष्कर्म केस की जांच में गजब का फर्जीवाड़ा
जांच अधिकारी दरोगा अनमोद कुमार ने पीड़िता की मरी हुई मां का बयान केस डायरी में किया दर्ज
दरोगा जी ने केस डायरी में लिखा कि पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बिटिया दिमाग से थोड़ी मेंटली डिस्टर्ब है, इस चीज से आरोपियों को फायदा मिल गया और सभी आरोपी दुष्कर्म के आरोप से बरी हो गए
जब इसकी जानकारी पीड़िता को लगी तो उसने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर कप्तान साहब ने दरोगा जी को सस्पेंड कर दिया #hapur
