
हरिद्वार:(ब्यूरो जीशान मलिक)स्वतन्त्रता मीडिया न्यूज पोर्टल भगवा सनातन टाइम्स परिवार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाओं के परिणामों पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं प्रेरणास्पद संदेश जारी किया।
भगवा सनातन टाइम्स के चीफ एडिट रोहन कुमार ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा,
“यह सफलता आपकी लगन का परिणाम है। हम आशा करते हैं कि आप आगे भी ऐसे ही लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रगति करें और समाज व देश का नाम रोशन करें।”
वहीं, जो विद्यार्थी इस वर्ष वांछित परिणाम हासिल नहीं कर पाए, उनके लिए भगवा सनातन टाइम्स के मीडिया प्रभारी जीशान मलिक ने सहानुभूति जताते हुए हौसला बढ़ाने वाला संदेश साझा किया। उन्होंने कहा,
“फेल होना अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। असफलता केवल यह सिखाती है कि सफलता पाने के लिए क्या और बेहतर किया जा सकता है। हम उन सभी छात्रों के साथ खड़े हैं जो इस बार पीछे रह गए। अगली बार की तैयारी अभी से शुरू करें, सफलता आपका इंतजार कर रही है।”
