पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,हुआ भव्य स्वागत

बिहार:(ब्यूरो जीशान मलिक)पटना एयरपोर्ट पहुँचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही परंपरागत तरीके से पुष्प गुलदस्ता भेंट मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन और स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

बिहार में नीतीश कुमार आज 11.30 बजे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह में डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। जिनमें जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो व हम के 1-1 मंत्री शामिल होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *