
बिरोज
पुलिस ने लड़की बरामद कर ली। 2 दिन पहले सूर्यभान यादव को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। कल सूर्यभान की लाश तालाब में मिली है।
अब पुलिस कह रही है कि सूर्यभान थाने से चुपचाप निकल गया था। इंस्पेक्टर अजीत श्रीवास्तव सस्पेंड हो गए हैं। वो कह रहे हैं कि हमें तालाब के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें सूर्यभान ने लड़की पक्ष के आरोपों से परेशान होकर सुसाइड की बात कही है।
