सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाना दो युवकों को पड़ा महंगा,दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलौर:(ब्यूरो जीशान मलिक)जिला हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र से ग्राम बिझौली निवासी की शादी समारोह मे 02 युवको द्वारा तमंचे के साथ ठुमके लगाये जानी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। सोशल मीडिया पर तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो अपलोड होने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना या रिल बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

उक्त आदेश के अनुपालन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में 02 व्यक्तियों द्वारा शादी मे डीजे पर गाना बजाकर तमंचा लहराते हुऐ ठुमके लगाये जा रहे थे। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर वीडियो बनाकर प्रसारित की गई थी। उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को 315 बोर तमंचे के साथ पकडा गया।भविष्य में यदि किसी व्यक्ति के द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी l

“नाम पता आरोपी…

1-विवेक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बिझौली थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार।
2- सुमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी मौहल्ला खालसा थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!