
पिरान कलियर:(ब्यूरो जीशान मलिक) नगर पंचायत पिरान कलियर में वार्ड नंबर 4 में जल्द बनेगा सेल्फी प्वाइंट लगी 27 प्रस्ताव पर मोहर जल्द शुरू किया जाएगा कार्य।
बुधवार को नगर पंचायत पिरान कलियर के कार्यालय पर कलियर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सभी सभासदों ने अपने अपने वार्डो की रखी बात लगी प्रस्ताव पर मोहर।
इस बैठक में वार्ड नंबर 4 के सभासद राशिद अली ने भी रखी अपनी बात उन्होंने कहा वार्ड नंबर 4 में जल्द ही एक सेल्फी पॉइंट बनवाया जाएगा।
सोशल मीडिया के इस दौर में लोग अब खेत खलिहानों और तालाबों के अलावा विशेष रूप से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट्स पर तस्वीरें लेना पसंद करते हैं।यह सेल्फी पॉइंट न केवल पिरान कलियर के वार्ड नंबर 4 के सौंदर्यीकरण में योगदान देगा बल्कि ग्रामीणों में अपने इस वार्ड के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना भी जगा देगा।
स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले मेहमान, दोनों ही इस आकर्षक स्थल पर यादगार तस्वीरें लेंगे और तब भी अपनी इस तस्वीर को देखने तो याद करेंगे।उन्होंने बताया कि यह सेल्फी प्वाइंट वार्ड नंबर 4 की एक नई पहचान बनेगा और लोगों को अपने वार्ड नंबर 4 से भावनात्मक रूप से जोड़ेगा।
