उम्मेदपुर क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं पर शिव सेना का रोष, SSP को सौंपा ज्ञापन

देहरादून:(ब्यूरो जीशान मलिक)मिठ्ठी बेहड़ी–परवाल मोटर मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और अवैध भारी वाहनों की आवाजाही के विरोध में आज देहरादून शिव सेना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला सचिव लोकेंद्र पांडे द्वारा जिला अध्यक्ष श्री रवि गैरोला के दिशा-निर्देश में प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि कालिपुलिया के निकट, ग्राम उम्मेदपुर क्षेत्र में दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में अवैध ओवरलोडेड ट्रैक्टर की टक्कर से एक नवयुवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

“दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण…
• बिना नंबर प्लेट के भारी मोटर वाहन
• ओवरलोडेड ट्रैक्टर–ट्रॉली
• बिना निगरानी के दिन–रात भारी वाहनों का आवागमन

शिव सेना की प्रमुख मांगें—
• पुलिस चौकी / चेक पोस्ट की तुरंत स्थापना
• कम से कम दो पुलिसकर्मियों की तैनाती
• बिना नंबर प्लेट व अवैध ओवरलोडेड वाहनों पर सख्त कार्रवाई
• भारी वाहनों के आवागमन को रात्रि 10 बजे से सुबह 8 बजे तक सीमित किया जाए
• स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाए

शिव सेना के कार्यकर्ता रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे—
• पूजा शर्मा
• संगीता खत्री
• बसंती सकलानी
• सुमन गैरोला
• आयुष गैरोला
• अरुण गैरोला
• रंजीत सक्सेना
• लोकेंद्र पांडे
• बसंती देवी
• मनीष पैनौली

संगठन ने पुलिस प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है ताकि क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!