
प्रभारी निरीक्षक ₹5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार शिकायतकर्ता की सूचना पर ट्रैप टीम का ऑपरेशन 12:25 बजे नोट हाथ में आते ही इंस्पेक्टर दबोचा गया रकम बरामद, मौके पर कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जीरो टॉलरेंस कार्रवाई आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कानूनी प्रक्रिया शुरू
बरेली। भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति एक बार फिर ज़मीन पर सख़्ती से उतरती दिखी, जब भ्रष्टाचार निवारण संगठन,की ट्रैप टीम ने एंटी पावर थैफ्ट थाना बरेली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई न सिर्फ पुलिस महकमे में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार है, बल्कि आम नागरिकों में भरोसे का संचार करने वाली मिसाल भी।घटना की शुरुआत उस समय हुई जब शिकायतकर्ता सुभाष शर्मा, निवासी ग्राम आलमपुर जाफराबाद, थाना भमोरा,ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई।
