नंदा गौरा योजना के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी,अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन: पढ़े पूरी खबर

देहरादून:(ब्यूरो जीशान मलिक) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है।नंदा गौरा योजना के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी,अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन।

नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग की ओर से अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी गई है।

कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए विभाग के पास अब तक 30 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने के बावजूद विभिन्न वजहों से अब तक योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।

ऐसे लोगों को अवसर देने के लिए योजना के आवेदन की तारीख को 20 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मंत्री ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 21 से 31 दिसंबर तक सुधार का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके बाद यह तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!