
मेरठ
संवाददाता अंजली
दिनांक 8/1/2026
घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी महिला अपनी नाबालिग बेटी (17 वर्ष) के साथ खेत में गन्ने की छिलाई
के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रजवाहे के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ युवकों ने दोनों को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला व किशोरी के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के सिर पर धारदार हथियार से। हमला कर दिया
थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में बुधवार सुबह युवकों द्वारा महिला से मारपीट और नाबालिग किशोरी के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी महिला अपनी नाबालिग बेटी (17 वर्ष) के साथ खेत में गन्ने की सिंचाई के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रजबहे के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ युवकों ने दोनों को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला व किशोरी के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर गाली- गलोच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के सिर पर फरसे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी नाबालिग किशोरी का अपहरण कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल मोदीपुरम मेरठ में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फरसे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी नाबालिग किशोरी का अपहरण कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल मोदीपुरम मेरठ में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बाइट एस एस पी विपिन कुमार ताडा
