
हरिद्वार:(जीशान मलिक)जिलाधिकारी ने कांवड़ पटरी मार्ग (सिंह द्वार से पुल जटवाड़ा की ओर) पर चल रहे सफाई कार्यों और सौंदर्यकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम द्वारा सफाई अभियान में ढिलाई बरते जाने पर नाराजगी व्यक्त की और सफाई अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
“अतिक्रमण हटाने के निर्देश…
जिलाधिकारी ने सिंहद्वार और कांवड़ पटरी मार्ग पर किए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को लगातार इस क्षेत्र की निगरानी के निर्देश दिए, जिससे कोई दोबारा अतिक्रमण न करे।
“सफाई अभियान में तेजी लाने के निर्देश…
जिलाधिकारी ने एकम्स कंपनी और हीरो कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग पर जो सफाई और सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता न बरती जाए।
“कांवड़ पटरी मार्ग का सौंदर्यकरण…
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ पटरी मार्ग एक वैकल्पिक मार्ग भी है जिससे श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं। इस मार्ग को दूरस्त करने और सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और हरिद्वार वासियों को यहां पर आने में साफ और सुंदर वातावरण मिल सके।
इस दौरान सिडकुल के आरएम कमल किशोर कफल्टिया, एकम्स कंपनी के जीएम केडी शर्मा, हीरो कंपनी के एचआर हेड पंकज भट, हरीश नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
