मेरठ सड़क हादसे में युवक की मौत चालक सहित कार पुलिस हिरासत में


मेरठ नेशनल हाईवे 58 स्थित दायमपुर के सामने गुरुवार देर रात बाईक सवार युवक को कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सहित चालक को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दायम पुर निवासी रविंद्र पाल (35) पुत्र कालूराम गुरुवार रात करीब 10 बजे अपने काम से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह दायमपुर के सामने पहुंचा तो हरिद्वार की ओर से आ रही काले रंग की इलेक्ट्रिक कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज गति में था, जोकि गति को नियंत्रित नहीं कर पाया। उसने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को अंजनेय अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी उसके परिवार को मिली काफी संख्या में लोग अस्पताल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतक रवींद्र के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक सहित कार को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!