
रुड़की:(जीशान मलिक) रुड़की गंग नहर में पैर फिसलने से डूबे आईआईटी छात्र आशीष शुक्ला की जानकारी लेने के लिए खानपुर विधायक उमेश कुमार आसफ नगर झाल पहुंचे। और सर्चिंग ऑपरेशन के कमांडर से छात्र की जानकारी ली। आशीष शुक्ला जो कि वाराणसी का रहने वाला था। और आईआईटी रुड़की में एमबीए का छात्र था। बुधवार शाम को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क में घूमने आया था। टहलते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में जा गिरा।जिससे वह डूबकर लापता हो गया।
“सर्चिंग ऑपरेशन की जानकारी…
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, आर्मी और सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीमें सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।टीमें आसफ नगर झाल से लेकर गंगा नदी तक सर्चिंग ऑपरेशन चला रही हैं।अभी तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बताया “मैंने सर्चिंग ऑपरेशन के कमांडर से छात्र की जानकारी ली है।और जल्द से जल्द छात्र को ढूंढने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
“छात्र के परिवार की प्रतिक्रिया…
छात्र के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे रुड़की पहुंच रहे हैं।परिवार ने छात्र को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है।
