नाई सोता बरसाती नाले में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पाए जाने पर जल संस्थान को मरम्मत हेतु नोटिस, लॉज पर ₹5000 का चालान

हरिद्वार:(जीशान मलिक)Nagar Nigam Haridwar की टीम द्वारा आज नाई सोता बरसाती नाले में सीवर लाइन संबंधी शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित सीवर लाइन में तकनीकी कमी/क्षति पाई गई, जिस कारण नाले में अपशिष्ट जल का प्रवाह हो रहा था। इस पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सीवर लाइन की शीघ्र मरम्मत कराए जाने हेतु Uttarakhand Jal Sansthan को नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में स्थित एक स्थानीय लॉज परिसर में गंदगी पाए जाने पर ₹5000 की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, लॉज के शौचालय को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए उसकी चाबी निगम टीम द्वारा अपने कब्जे में ले ली गई। ताकि स्वच्छता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
इसके अतिरिक्त, नाई सोता बरसाती नाले में कूड़ा फेंकने वाले होटलों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई तथा क्षेत्र की 06 दुकानों पर स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के क्रम में चालान किए गए।नगर निगम द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अतिक्रमण हटाए जाने हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। निगम की टीम द्वारा नियमित निरीक्षण, सफाई अभियान एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई सतत रूप से जारी है।नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के दौरान उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, सुपरवाइजर अशोक एवं कपिल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *